फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समझौता न करने पर पीटा, घर में घुसकर चलाई गोली

Wed, 12 Jun 2024 06:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मुकदमे में समझौता न करने पर दो दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई और फायरिंग की। विरोध पर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, रुहेलखंड चौकी के पास कार सवार लोगों की दबंगई का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


करेली निवासी अजय ने बताया कि 19 मार्च को गांव के मंजीत, बुद्धसेन, ओमप्रकाश, कैलाश, मुकेश, शीला और पूजा ने घर में घुसकर उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। इसमें कई लोग गंभीर घायल हुए थे। उसके भाई अमन ने सभी पर रिपोर्ट कराई थी। तब से आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि रविवार को पुलिस ने बुद्धसेन, ओम प्रकाश, कैलाश, मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। इससे गुस्साए मंजीत व उसके साथी भूरा उर्फ सुब्हान ने सोमवार रात उसके भाई राजवीर को करगैना में घेर लिया। तमंचा निकाल कर दो फायर किए जिससे राजवीर बच गया। फिर इन लोगों ने राजवीर को तमंचे की बट से बुरी तरह पीटा। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई। राजवीर जान बचाकर भागा। ये लोग पीछे दौड़ते उनके घर तक आए और वहां भी फायरिंग की। भीड़ जुटी तो मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की चेतावनी दी। आरोप है कि मंजीत हिस्ट्रीशीटर है और कई मुकदमों में वांछित है। पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें