फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक में विषय चयन को लेकर है संशय तो प्रवेश समिति करेगी समाधान

Sun, 26 May 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 12वीं के बाद स्नातक में विषय चयन को लेकर संशय है तो विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में ही समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अधिकतर कॉलेजों में अभ्यर्थियों की सहायता के लिए प्रवेश समिति सक्रिय हो चुकी है, जोकि विषय चयन में भी सहायता कर रही है। इसके अतिरिक्त मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र से भी विद्यार्थी कॅरिअर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 मई से पंजीकरण खोल दिए गए हैं। इसी क्रम में कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई विद्यार्थियों को आवेदन करते समय विषय चयन को लेकर संशय हो रहा है। इसके समाधान के रूप में वे विशेषज्ञ से निशुल्क राय ले सकते हैं। इसके लिए कॉलेजों की प्रवेश समिति से संपर्क किया जा सकता है।
बरेली कॉलेज, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय और भूड़ कन्या महाविद्यालय में प्रवेश समिति सक्रिय हो चुकी हैं। यहां विद्यार्थी अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंच रहे हैं। बरेली कॉलेज की मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि सेमिनार कक्ष में सुबह 11 से अपराह्न दो बजे के बीच आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अब तक कई विद्यार्थियों को विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन किया गया है। अगर किसी विद्यार्थी को विषय चयन या प्रवेश से संबंधित अन्य संशय है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


यह से भी ले सकते हैं सहायता
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता याशिका वर्मा ने बताया कि उनकी टीम स्कूल में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करती है। फोन के माध्यम से भी काउंसलिंग की जाती है। स्नातक के विषय चयन को लेकर भी विद्यार्थी संशय में रहते हैं। वह चाहते हैं कि ऐसा विषय चुना जाए, जिससे कॅरिअर को सही दिशा मिल सके। इसके लिए विद्यार्थी मनोविज्ञान केंद्र में 9458015908 पर फोन करके समस्याएं साझा कर सकते हैं। यहां उनकी पूरी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें