फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का हुआ घेराव तो डंडे फटकारकर खदेड़ा

विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने डीडीपुरम और घंटाघर में की कार्रवाई, जब्त किए ठेले

बरेली। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को डीडीपुरम और घंटाघर से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए टीम का घेराव किया तो प्रवर्तन दल ने लाठी फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया और ठेले जब्त कर लिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर टीम ने अभियान चलाया। दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के मुताबिक डीडीपुरम चौराहे के पास सड़क किनारे अतिक्रमण से आए दिन जाम लगता है। व्यापारियों ने भी वहां का अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। इस पर टीम ने सड़क किनारे लगे कई ठेले जब्त कर नगर निगम में जमा करा दिए। इसके बाद टीम कुतुबखाना स्थित घंटाघर पहुंची तो व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर दिया। भीड़ जमा हुई तो प्रवर्तन दल ने लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। यहां से भी टीम ने कुछ ठेले जब्त किए। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि विरोध के बावजूद कई ठेले जब्त करके नगर निगम में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें