बरेली। सहकारिता विभाग की ओर समितियों के माध्यम से किसानों को दिए गए ऋण को जमा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। तय तिथि के बाद ऋण की रकम जमा करने पर पांच प्रतिशत जुर्माना देना होगा।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश सिंह परिहार ने बताया कि जिले में समितियों की ओर से 41,462 लाख रुपये किसानों को वितरित किए गए थे। अब तक 25,312 लाख रुपये किसानों से वसूल किया जा चुका है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 60.81 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जो किसान 30 जून तक ऋण जमा करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा। संवाद