फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परीक्षा में नहीं लगी ड्यूटी तो प्रधान सहायक पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वाह्य परीक्षा में ड्यूटी न लगाए जाने पर राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने प्रधान सहायक पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। डीआईओएस ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर दी है। इसमें बीएसए विनय कुमार, प्रभारी डीआईओएस जीसी यादव और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनु पाराशरी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमेटी ने विद्यालय में पहुंचकर पूछताछ की। प्रधानाचार्य और प्रधान सहायक ने अपना पक्ष रखा। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को दो बार बुलाया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा है। वह कमेटी के निर्देशों को भी नजरंदाज कर रही हैं।
प्रधान सहायक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षिका का अन्य शिक्षकों से भी आए दिन विवाद होता रहता है। प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत ने बताया कि ड्यूटी उनकी सहमति से तय की गई है। कौन ड्यूटी करेगा और कौन नहीं, यह पूरी तरह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। वाह्य परीक्षा में योग्य शिक्षक को ही जिम्मेदारी दी जाती है। अन्य शिक्षक बाहर से लगाए जाते हैं। मामले में शिक्षिका का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

कमेटी में किया गया बदलाव
मामले की जांच के लिए पहले भी कमेटी गठित की गई थी। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज त्यार जागीर नवाबगंज के प्रधानाचार्य अवनीश यादव, जीआईसी इनायतपुर की प्रधानाचार्य कुसुमलता और बीएसए विनय कुमार को शामिल किया गया था, लेकिन आंतरिक विवाद के चलते कमेटी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें