फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़े कोरोना संक्रमित तो पुलिस ने भी लॉक डाउन में की सख्ती

विज्ञापन
बेवजह इधर-उधर घूमने वालों को पुलिस ने खूब हड़काया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कों पर निकलने वाले वाहनों को रोका, चालान काटे

बरेली। कोरोना संक्रमित युवक के पांचों परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पुलिस ने लॉक डाउन के पालन में सख्ती करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर के अधिकतर चौराहों पर पुलिस तैनात रही। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के साथ पुलिसकर्मी सख्ती से पेश आए और उनका चालान काटा। बहुत जरूरतमंदों को ही जाने दिया गया। सख्ती का असर ये रहा कि मुख्य सड़कों पर लोग कम नजर आए, लेकिन गली मोहल्लों में अब भी लोग मजमा लगा रहे हैं। समूह में बैठकर गप्पे मार रहे हैं।
विज्ञापन

श्यामगंज
चौराहे पर सुबह करीब नौ बजे पुलिस की भारी मौजूदगी रही। पुलिस ने कालीबाड़ी जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा रखा था। इक्का-दुक्का चार पहिया वाहन ही चल रहे थे, इन पर भी सख्ती की जा रही थी। वहीं, दो पहिया वाहनों के चालकों से उनके घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा था। न बता पाने पर चालान काटा जा रहा था। श्यामगंज किराना मार्केट में भी लोग न के बराबर दिखे।
कालीबाड़ी
सुबह लोग सड़क किनारे ठेलों पर और चबूतरों पर बैठे दिखाई दिए। श्यामगंज चौकी से आगे बढ़ते ही लोग दिखने शुरू हो गए। बरेली कॉलेज तक इसी तरह सड़क के किनारे बैठकर आने जाने वाले लोगों को देखते और आपस में बात करते दिखे। पुलिस ने सख्ती की तो एक बार ये लोग गलियों में घुस गए लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा सड़क किनारे चबूतरों पर आ बैठे।
विज्ञापन

एलन सब्जी मंडी
एलन सब्जी मंडी सुबह के वक्त खुली पर सुबह नौ बजे के बाद यह बंद हो गई। इस पर ताला लटका रहा। यहां न तो थोक विक्रेता और न ही फुटकर विक्रेता देखा गया। यहां भी पुलिस खड़ी रही। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाह रही थी कि लोग यहां कम से कम आएं।
अयब खां चौराहा
अयूब खां चौराहे पर भी पुलिस ने सड़क पर बैरियर लगा रखा था। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस को देखकर आसपास के इलाकों के लोग वापस हो रहे थे। इस तरह सुबह दस बजते बजते एक तरह से सड़कें खाली होती देखी गईं।
कुतुबखाना फल मंडी
कुतुबखाना फल मंडी खुली थी, लेकिन मंडी में इक्का दुक्का लोग ही देखे गए। लोग एक-एक कर यहां आ रहे थे। हालांकि मंडी गेट पर ही एक पोस्टर भी लगा देखा गया। जिस पर लिखा था कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मंडी खुली रहेगी। इस पोस्टर को किसने लगाया यह पता नहीं। निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार इस पोस्टर को यहां लगाने से मना करते रहे। फिर भी पोस्टर का लगना व्यवस्था पर सवाल उठाता रहा।
कोहाड़ापीर चौराहा
कोहाड़ापीर चौराहे पर भी पुलिस ने आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की। खासकर उन मोटरसाइकिलों और स्कूटर आदि को रोक लिया। जिनपर एक से ज्यादा आदमी बैठकर जा रहे थे। इन लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि ये लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। यहां भी पुलिस ने कई लोगों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें