फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर पर से दलालों के अड्डे खत्म नहीं हुए तो अफसरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
सर्किट हाउस में आरटीओ और रोडवेज अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते परिवहन आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को दी चेतावनी
विज्ञापन

लंबित न रहें ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, ब्लैक स्पॉट पर कराएं जाएं सुरक्षा इंतजाम

बरेली। प्रदेश के परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने आरटीओ दफ्तर में दलालों के अड्डा जमाए रखने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को तत्काल दलालों को कार्यालय परिसर के बाहर खदेड़ने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अगर आरटीओ दफ्तर में दलालों की मौजूदगी खत्म नहीं हुई तो अफसरों पर कार्रवाई होगी।
परिवहन आयुक्त ने सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान बरेली के आरटीओ कार्यालय में पिछले दिनों रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के मामले में पूछताछ की। एआरटीओ ने बताया कि आरोपी महिला लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया था। परिवहन आयुक्त ने बरेली के आरटीओ दफ्तर में दलालों के सक्रिय रहने की लगातार शिकायतें मिलने की बात कहते हुए कार्यालय में उनका प्रवेश रोकने के साथ कार्यालय के बाहर से उन्हें खदेड़ने के लिए लगातार अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी अन्य कार्यों को लंबित रखने पर सबसे ज्यादा नाराजगी जताई। समीक्षा में पता चला कि लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोगों को 90 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। आवेदन के 90 दिन बाद ही अभ्यर्थियों को टेस्ट के लिए स्लॉट मिल रहा है। वाहन पंजीकरण पर तय समय पर नहीं हो पा रहे हैं। परिवहन आयुक्त ने सभी वाहनों का पंजीकरण सात दिन के अंदर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो डीलर पंजीकरण में लापरवाही कर रहे हैं उनका ट्रेड सर्टिफिकेट एक माह के लिए निलंबित कर दिया जाए। बैठक में कम राजस्व प्राप्ति पर भी परिवहन आयुक्त ने नाराजगी जताई। डग्गामारी रोकने के लिए भी लगातार अभियान चलाने को कहा। बैठक में बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अफसर मौजूद थे।

ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की योजना बनाएं

परिवहन आयुक्त ने ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए 2019-20 की रिपोर्ट में जनपद में जो ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं, उनका तत्काल सर्वे कराया जाए। पीडब्ल्यूडी समेत दूसरी निर्माण एजेंसियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए यहां जल्द से जल्द सुरक्षा इंतजाम हों ताकि ब्लैक स्पॉट पर होने वाले हादसे रोके जा सके।

कागजों में ड्राइविंग सिखाने वाले स्कूल बंद हों

परिवहन आयुक्त के सामने जिले के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों की बदहाली का मामला भी उठा। पता चला कि जिले में चल रहे ज्यादातर मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। बिना क्लासरूम और वाहन के ये लोग ड्राइविंग सीखने का प्रमाणपत्र जारी कर देते हैं। हालात ये हैं जिले में सिर्फ एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास ही सिमुलेटर है। यह भी पता चला कि पिछले दिनों पांच मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के लाइसेंस निलंबित किए गए लेकिन मिलीभगत से फिर बहाल हो गए। परिवहन आयुक्त ने मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का तकनीकी निरीक्षण तत्काल कराने को कहा।

बाबूओं को रिलीव न करने पर एआरटीओ की डांट

तबादला आदेश जारी होने के बाद भी लिपिकों को रिलीव न करने पर परिवहन आयुक्त ने बरेली के एआरटीओ को आड़े हाथों लिया। एआरटीओ संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। परिवहन आयुक्त ने तत्काल तबादला होने वाले लिपिकों को रिलीव करने के निर्देश दिए। गौरतलब है बरेली एआरटीओ कार्यालय में तीन लिपिकों का दूसरे जिलों में तबादला हुआ था। परिवहन आयुक्त कार्यालय से आदेश जारी होने के बाद भी स्थानीय अफसरों की मिलीभगत से कोई बाबू रिलीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें