चेकिंग के लिए लगेंगे बैरियर
एसएसपी ने बताया कि नए साल में खुराफातियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी थाना क्षेत्र में इस लिहाज से चेक प्वाइंट चिह्नित कर बैरियर भी लगाए जाएंगे। सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य की सीमा पर भी नाकाबंदी रहेगी और वाहनों व संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाएगी।
गति मापक और अल्कोहल मीटर से होगी चेकिंग : आर्य
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस चेकिंग के दौरान गति मापक व अल्कोहल मीटर से लैस रहेगी। तेज वाहन दौड़ाने व नशे में वाहन चलाने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। मौके पर ही गति व नशे की स्थिति का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट लिखकर ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा, वाहन भी सीज कराया जा सकता है।