फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव ने टालना चाहा तो धरने पर बैठ गए एमसीए के छात्र 

Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
If he wanted to avoid registrant MCA student sat on a dharna - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमसीए के छात्र छात्रवृत्ति का डाटा मिस मैच होने की शिकायत लेकर कुलसचिव के पास पहुंचे तो उन्होंने आश्वासन देकर टालना चाहा। गुस्साए छात्र कुलसचिव कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। कहा कि जबतक उनकी समस्या निस्तारित नहीं होती तबतक वह नहीं जाएंगे। उसके बाद कुलसचिव ने शासन को भेजने के लिए पत्र तैयार कराया उसके बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

दरअसल एमसीए के करीब 70 छात्रों को रेगुलर कोर्स की जगह सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दिखा दिया गया जबकि विश्वविद्यालय में एमसीए रेगुलर की कैटेगरी में आता है। डाटा संशोधित करने के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका था। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण यह गड़बड़ी हुई। शुक्रवार को अंबेडकर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, उपेंद्र पटेल सभी छात्रों को लेकर कुलसचिव का घेराव करने पहुंचे। छात्रों ने हंगामा किया तो कुलसचिव ने आश्वासन देकर शांत करा दिया, लेकिन छात्र नहीं माने और कुलसचिव कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। बोले समस्या निस्तारित होने तक वह कार्यालय से हटेंगे नहीं। करीब एक घंटे तक छात्र धरने पर बैठे रहे। उसके बाद शासन के नाम पत्र तैयार कराया गया। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि वेबसाइट लॉक हो चुकी है। इसलिए डाटा संशोधित नहीं हो सका। शासन को पत्र भेजा है। वेबसाइट अनलॉक होते ही छात्रों का डाटा संशोधित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें