फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेयरी संचालकों के पशु सड़क पर मिले तो अब जुर्माने से लेकर सीलिंग तक की होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

बरेली। डेयरी संचालकों के खिलाफ अब नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सख्ती शुरू कर दी है। अब डेयरी संचालकों के पशु सड़क पर मिले तो जुर्माने के साथ सीलिंग की कार्रवाई तक की जाएगी। इसको लेकर नगर आयुक्त ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
नगर आयुक्त के मुताबिक शहर में 450 से अधिक छोटी-बड़ी डेयरियां संचालित हैं, यहां से रोजाना सैकड़ों पशु सड़कों पर छोड़ दिए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सभी अकेले बानखाना क्षेत्र में ही 200 से अधिक डेयरियां हैं। ऐसे में सभी 450 डेयरी संचालकों को नोटिस भेजा गया है। नगर निगम की छह टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के साथ देखेंगी कि कौन पशुओं को छुड़ाने के लिए आया है। अगर डेयरी संचालक हैं या संचालकों के रिश्तेदार है तो संबंधित डेयरी वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



घुमंतू पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चल रहा है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत तेजी से काम करने के लिए कहा गया है। लापरवाही बरती जाने पर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें