फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीतः एंबुलेंस नहीं आई तो ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचे मरीज, वीडियो वायरल

Sun, 19 Apr 2020 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मरीज को ठेले पर लेकर अस्पताल जाता एक परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
पीलीभीत। घर पर बीमार एक व्यक्ति के परिवार ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्य मरीज ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचे। तीमारदार का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वसीर खां निवासी 50 वर्षीय विशेवरनाथ को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उनके दामाद अखिलेश कुमार ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। पहले तो एंबुलेंस का बहुत देर तक नंबर नहीं लगा। फोन लगने के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने मरीज को कोरोना संक्रमित बताकर अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। पीड़ित मजबूरी में अपने ससुर को ठेले पर लादकर जिला अस्पताल चल दिया। सीएमओ के संज्ञान में आया तो एंबुलेंस उसे बीच रास्ते से अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची तो उसने जाने से मना कर दिया। ठेले से ही अस्पताल पहुंचा। वहां मरीज को भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ का कहना है कि एंबुलेंस भेजी गई थी। मरीज का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें