फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई परीणाम : हार्टमन की मान्या और श्रेया बनीं संयुक्त टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में हार्टमैन कॉलेज की मान्या कुमार और श्रेया मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया है। दोनों को 98.6 फीसदी अंक मिले हैं। इसी कॉलेज के आर्यन सक्सेना 98.4 फीसदी अंक अर्जित कर दूसरे और वंश पसरीचा 98.2 फीसदी अंक लेकर तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के सात स्कूलों के 1253 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें सर्वाधिक 222 हार्टमैन कॉलेज के थे। इसके अलावा सेंट मारिया के 180, जीपीएम कॉलेज के 135, सेंट जेवियर कॉलेज के 85, सेंट मैरी के 49, एसेसी कॉन्वेंट स्कूल बहेड़ी के 92, होली फैमिली स्कूल आंवला के 66 और जीके सिटी मांटेसरी स्कूल के 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रविवार शाम पांच बजे परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी कंप्यूटर और मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखने में जुट गए।
इंटरनेट की धीमी स्पीड के कारण परिणाम जानने में कुछ देर लगी लेकिन इसके बाद कामयाबी का जश्न शुरू हो गया। लगभग सभी कॉलेजों का परिणाम बेहतर रहा। जिले के टॉप थ्री विद्यार्थी हार्टमैन कॉलेज से रहे। चौथे नंबर पर भी हार्टमैन कॉलेज के ही सत्यम भूटानी रहे जिन्हें 98 फीसदी अंक मिले। आईसीएसई की जिला समन्वयक सुनीता मावू ने बताया कि इस बार परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले के लगभग 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
सेंट मारिया गोरेटी स्कूल की छात्राओं का कहना था कि बायोलॉजी और हिंदी के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे। समाज शास्त्र में थोड़े कम अंक आने से रिजल्ट पर असर पढ़ा। 97.6 प्रतिशत के साथ तवलीन कौर ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें