फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीआईसीआई के मैनेजर का घर खंगाल ले गए चोर

Mon, 26 Oct 2015 01:37 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। बारादरी इलाके में रहने वाले आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर गौरव सक्सेना के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर पचास हजार कैश और सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुभाषनगर में रहने वाले मैनेजर के पिता ने जानकारी पर बारादरी थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के आशापुरम कॉलोनी गौरव सक्सेना प्रेमनगर के एकता नगर में स्थित आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर हैं। उनके पिता केके सक्सेना सुभाषनगर में रहते हैं। गौरव दशहरा के दिन से अपनी पत्नी बच्चों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं। आशापुरम में स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार सुबह केके सक्सेना को सूचना मिली कि मकान का ताला टूटा हुआ है। केके सक्सेना ने गौरव के घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। चोर घर में बाहरी लॉन की दीवार फांद कर घुसे थे और अंदर मकान का ताला तोड़ने के बाद कमरों में रखी दो अलमारियों के ताले तोड़े। चोर 50 हजार की नकदी के अलावा दो सोने के सेट, चार रिंग, चार कड़े, कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए। केके सक्सेना ने बताया कि अभी अंदाजा नहीं लग सका है कि कितनी संपत्ति चोरी गई है। सोमवार दोपहर में गौरव के लौटेंगे, तब सही पता चलेगा कितना माल चोर गया।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें