फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बर्फ का उत्पादन घटा, कीमत हुई तीन गुना

विज्ञापन
विज्ञापन
40 डिग्री सेल्सियस तापमान में बर्फखाने मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। इससे बर्फ मिलना मुश्किल हो गया है और कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। फरवरी में जो बर्फ की सिल्ली 250 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत 550 रुपये जा पहुंची है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 700 रुपये तक पहुंच गई है। इससे आम लोगों और छोटे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। भोजीपुरा क्षेत्र के पांच बर्फखाने बंद होने से भी बर्फ की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। फिलहाल, परसाखेड़ा, मिनी बाइपास, किला और कैंट में कुछ बर्फखाने ही संचालित हैं।
विज्ञापन


बढ़ती मांग और उत्पादन की चुनौती

गर्मी में गन्ने के रस, शिकंजी, नींबू पानी, शीतल पेय और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ की खपत बढ़ जाती है। परसाखेड़ा में बर्फखाना चलाने वाले रचित गुप्ता ने बताया कि शहर में प्रतिदिन 70 टन बर्फ की खपत होती है, जबकि गर्मी में मांग 100 टन से भी ऊपर निकल जाती है। भीषण गर्मी के कारण बर्फ जमने में भी अधिक समय लग रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। 60 किलो वाली सिल्ली अब 50 किलो की ही रह गई है।

उपभोक्ताओं पर पड़ रहा असर

गांधी उद्यान में ठेला लगाने वाले नीरज राठौर ने बताया कि पानी की बोतलें ठंडी करने के लिए बर्फ की आवश्यकता होती है, लेकिन यह बहुत महंगी हो गई है और आसानी से मिल भी नहीं रही। ग्राहक सादा पानी लेने से मना कर देते हैं। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। मंगलवार को फुटकर बाजार में बर्फ की सिल्ली का भाव 700 रुपये रहा, जबकि दो महीने पहले यह 250 से 300 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें