जिले की सभी नौ विधान सभा सीटों पर शुक्रवार से नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से तैयार है। नामांकन प्रक्रिया के कारण कलक्ट्रेट का काम काज ठप रहेगा। जिन लोगों की राजस्व न्यायालयों में तारीख या सरकारी काम हैं, वह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अपना काम करा सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोगों को ही नामांकन कक्ष तक प्रवेश की इजाजत दी गई है।
कलक्ट्रेट में यहां-यहां होंगे नामांकन
विधानससभा स्थान
बहेड़ी एडीएम वित्त कोर्ट
मीरगंज न्यायालय चकबंदी अधिकारी
भोजीपुरा शिकायत प्रकोष्ठ कक्ष नौ
नवाबगंज न्यायालय उप संचालक चकबंदी
फरीदपुर एडीएम सिटी कोर्ट
बिथरी चैनपुर न्यायलय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट
बरेली कैंट अपर उप जिलाधिकारी कोर्ट
आंवला विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कोर्ट
नामांकन के साथ ये भी देना होगा
प्रत्याशी को नामांकन के साथ-साथ खुद, पत्नी और बच्चों के नाम चल - अचल संपत्ति का ब्योरा। सरकारी विभागों से अदेयता सर्टिफिकेट या फिर इस बारे में शपथपत्र। अपराधिक तथा अन्य मामलों में भी अलग से शपथपत्र देना होगा। मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति, सीबीएस बैंक में खोले गए खाते की फोटो कांपी। पेन नंबर, आधार नंबर की फोटो कांपी। दो फोटो फार्म पर तथा तीन फोटो अलग से देने होंगे।
शपथपत्र में कमी पर निरस्त होगा परचा
सिटी मजिस्ट्रेट मनोेज ने कहा कि प्रत्याशी को 26 बिंदुओं पर अपना ब्योरा पेश करना होगा। इनमें से एक कालम भी खाली रहा तो 24 घंटे के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को नोटिस जारी होगा। समय से स्थिति साफ नहीं की तो परचा खारिज हो जाएगा।
100 मीटर दूरी पर खड़े होंगे वाहन
प्रत्याशियों के वाहन कलक्ट्रेट गेट से 100 मीटर दूरी पर खड़े होंगे। वहां से प्रत्याशी को तीन वाहनों से ही गेट तक आने की अनुमति होगी। रिटर्निग आफीसर कक्ष के अंदर प्रत्याशी के साथ चार लोग ही जा सकेंगे। उनका लाइव वेव कैमरे के माध्यम से चुनाव आयोग को होगा। किसी भी आरोप प्रत्यारोप के दौरान वेव कैमरे से वहां की हकीकत पता चल सकेगी।
आ गए व्यय प्रेक्षक
बरेली। चुनाव आयोग की ओर से नामित किए गए जिले के दो व्यय प्रेक्षक आ गए और उन्होंने काम काज शुरू कर दिया। पीके रऊफ को बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा और नवाबगंज का प्रेक्षक बनाया है। इनके अलावा आकाश एस श्री खंडे को फरीदपुर, बिथरीचैनपुर, बरेली,कैंट तथा आंवला विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।