नवाबगंज। ससुराल में पत्नी की विदा कराने आए पति के साथ जाने से मना करने पर सास समेत पांच लोगों को पति ने घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
रिछोला किफायतुल्ला गांव की मुस्कान का निकाह उत्तराखंड के थाना खटीमा के मोहल्ला इस्लाम नगर के मोहम्मद रिहान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय तक तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक के साथ मारपीट होने लगी। इससे परेशान मुस्कान अपनी दो साल की बेटी के साथ मायके में रिछाला में माता-पिता के घर रहने लगी। शनिवार को मोहम्मद रिहान अपनी पत्नी और बेटी की विदा करने को लेकर ससुराल पहुंचा, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं किया। इसके कुछ देर बाद आरोपी ने हमला कर पांच लोगों को घायल कर दिया। संवाद