फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 24 Mar 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति समेत 11 ससुरालवालों पर महिला थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई है। महिला के मुताबिक पति उसे गंवार कहकर प्रताड़ित करता था और बाहर की युवतियों को होटल ले जाकर संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। देवर भी दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह ग्रेटर नोएडा निवासी युवक से हुआ था। उसके पिता ने शादी में 45 लाख रुपये खर्च किए थे। लग्जरी कार भी दी थी। पहली रात को ही पति ने उससे कहा कि तुम गंवार हो, उसे खुले विचार वाली युवती से शादी करनी थी। वह उसे नौकरानी की हैसियत से रखने की बात करने लगा। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके मायके से पांच लाख रुपये मंगाकर नामकरण कराया। महिला ने बताया कि पति होटलों में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाता था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। 12 फरवरी को जब पति बाहर गया था, देवर कमरे में चाकू लेकर आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

मायके वालों से नहीं करने देते थे बात, बच्ची भी छीनी
पति व ससुरालवालों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। एक दिन उसने सास के मोबाइल से भाई को सारी बात बताई। उसका भाई उसे अपने साथ ले गया। ससुरालवालों ने बच्ची को रोक लिया। परिवार के लोग आए तो बच्ची को उसे सौंपा और कहा कि दहेज में 24 लाख रुपये नहीं लाई तो उसे घर में रहने नहीं दिया जाएगा। उसी दिन उसे इतना पीटा कि उसका गर्भ गिर गया। महिला ने 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें