फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान पति: 18 साल में 25 बार जा चुकी है घर से, सबकुछ कर दिया नाम... फिर भी नहीं पसीजा दिल

Wed, 25 Dec 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली का रहने वाला शख्स दिल्ली में टैक्सी चलाता है। उसने अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को वह शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला क्षेत्र के मोहल्ला हुसैन बाग निवासी ड्राइवर अपनी बीवी से इस कदर परेशान है कि दिल्ली से काम छोड़कर बरेली एसएसपी दफ्तर चला आया। यहां उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से अधिकारी न मिले तो वह मायूस हो गया। आरोप लगाया कि घर से लेकर कार तक सब पत्नी के नाम कर दिया है लेकिन उसी के खिलाफ झूठी शिकायतें करती रहती है।

विज्ञापन


ड्राइवर ने एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन बच्चे हैं। कहा कि पत्नी किसी ऐसी बीमारी की शिकार है जिसमें वह घर से खुद निकल जाती है, 18 साल में वह 25 बार जा चुकी है। वह पत्नी को तलाश कर घर लाते हैं तो कुछ समय बाद वह फिर चली जाती है। पत्नी को भरोसा दिलाने के लिए उसने मकान और कार सब उसके नाम कर दिया लेकिन पत्नी उस पर दहेज हत्या तो कभी घरेलू उत्पीड़न का केस कराकर परेशान करती है। उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बर्बाद हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: जसनप्रीत को एक... गुरविंदर को तीन, वरिंदर को लगीं इतनी गोलियां; पोस्टमार्टम में खुलासा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कचहरी में खर्च हो रही कमाई
ड्राइवर ने बताया कि दिल्ली में टैक्सी ड्राइविंग करके जो कमाता हूं, वह कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने में लग जाता है। कहा कि उसने पिछले दिनों शिकायत की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। पुलिस कई कॉल करके थक गई पर उसकी पत्नी नहीं आई। फिर उसकी फाइल बंद कर दी गई, जबकि परेशान करने वाली पत्नी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि वह अतुल सुभाष की तरह नहीं मरना चाहता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें