फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जल्लाद बना शौहर: बीवी को जिंदा जलाने की कोशिश, दरवाजे पर मेहमान की दस्तक से बची जान

Thu, 07 Dec 2023 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर मारपीट और जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसके दुपट्टे में आग लगा दी। इस बीच दरवाजे पर मेहमान आने से विवाहिता की जान बच सकी। पीड़ित विवाहिता ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रोहली टोला निवासी नाहिद की शादी आजमनगर के जावेद अहमद से 2021 में हुई थी। नाहिद के मुताबिक शादी में 16 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पति जावेद, सास आशा, ननद कहकशा, शबाना, यासमीन और ननदोई इस्लाम दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। तनाव में नाहिद बीमार हो गई। 

Bareilly: बैंक खाते में रिश्वत मांगने पर निलंबित दरोगा ने पीड़ित को धमकाया, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


दवा दिलाने को कहा तो पति ने नाहिद के सिर पर लोटा मार दिया और नशे की दवा खिलाकर कमरे में बंद कर दिया। बाहर जाने पर नाहिद को बाहर से ताला डालकर बंद कर जाते थे। मां से शिकायत की तो वह नाहिद की ससुराल आई और पति को समझाकर चली गई।

पति ने दुपट्टे में लगाई आग, सास ने जमीन पर गिराया
नाहिद की मां के जाने के बाद जावेद ने उसके दुपट्टे में आग लगा दी। नाहिद की सास ने गला दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। ननदोई ने पेट्रोल डालकर आग लगाने को कहा। इस बीच मेहमान आकर दरवाजा खटखटाने लगा, तब इन लोगों ने नाहिद को कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। 
विज्ञापन

नाहिद ने जान बचाने को दहेज लाने का बहाना बनाकर मायके में छोड़ने को कहा तो जावेद लालच में उसे छोड़ आया। नाहिद ने पति और ससुराल वालों की पुलिस अधिकारियों और महिला आयोग से शिकायत की थी। बारादरी थाने में नाहिद की ओर से इन सभी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें