फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने की दूसरी शादी, महिला से छेड़खानी व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली विवाहिता के पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद देवर ने छेड़खानी व ससुरालियों ने मारपीट की है। मामले में एडीजी के आदेश पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि करीब दस माह पहले उसका पति कर्नाटक में दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से ससुराली उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। तीन जून को खर्चा मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आठ जून की रात पीड़िता अपने बच्चों के साथ कमरे मे सो रही थी। तभी देवर आकर छेड़खानी करने लगा। चीखने पर जीने के रास्ते भाग गया। जीने पर दो अज्ञात लोग भी थे।पीड़िता ने थाने पर भी तहरीर दी, मगर उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। संवाद
झोपड़ी में हजारों का सामान जलकर राख

शाही। घर के पीछे बनी झोपड़ी में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के रहने वाले भैरो प्रसाद ने बताया कि उनके घर के पीछे बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे किसी तरह आग लग गई। झोपड़ी में रखा कपड़ा, चारपाई, चारा काटने की मशीन, साइकिल, अनाज आदि जलकर राख हो गया। घटना की शिकायत तहसील प्रशासन के अलावा थाना पुलिस से की गई है। घटनास्थल का हल्का लेखपाल सुरेंद्र प्रताप सिंह व हल्का दरोगा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें