फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज में कार नहीं मिली तो हत्या की कोशिश, पति सहित चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि फिर जान से मारने की नीयत से उसे जीने से धक्का दे दिया गया। पिता की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बासांडांडी निवासी नोनी राम मौर्य ने बताया कि उसकी बेटी मीना कुमारी को कार की मांग पूरी न होने पर आए दिन ससुराली पीटते थे। एक दिन उसे ठिकाने लगा देने के इरादे से जीने से धक्का दे दिया गया। जीने में गिरने से उसकी पीठ में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर वे उसे अपने घर ले गये और उसका इलाज कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजेश, ससुर कृपा शंकर, सास चमेली देवी तथा ननद पूजा के खिलाफ दहेज एक्ट के साथ ही जान से मारने की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें