फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 20 Jan 2023 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पवन सिंह फरार हो गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के थाना किच्छा के गांव गौरीकला निवासी भगवान सिंह ने थाना फरीदपुर में तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि उनकी बहन सरिता देवी का विवाह 1998 में फरीदपुर क्षेत्र त्र के थाना सिमरा वोरीपुर निवासी पवन सिंह उर्फ नक्के से हुआ था। पवन सिंह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। उसके कई बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

गुरुवार दोपहर 12:00 बजे पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान पवन सिंह ने कुल्हाड़ी से सरिता के सिर पर प्रहार कर दिया। सरिता के बेटे वैभव ने घायल अवस्था में अपनी मां को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वैभव की सूचना पर भगवान सिंह फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने गुरुवार शाम को आरोपी पवन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। थाना फरीदपुर के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि घरेलू झगड़े में महिला के सिर पर उसके पत्नी कई बार प्रहार किए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पवन सिंह फरार हो गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें