फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार ने मिलने पत्नी को फोन पर पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। कार की मांग पूरी न होने पर विदेश में रह रहे पति ने फोन पर ही पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकलवा दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित दस ससुरालीजनों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि कि उसका निकाह छह मार्च 2016 को रामपुर जिले के नगर के एक कस्बा के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन मायके से कार लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसका शोषण किया जाने लगा। इसके बाद दो लाख रुपये दिए गए। उसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही। पति की गैर मौजूदगी में देवरों ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला



शाही। मायके से दहेज न लाने पर ससुरालियों ने मारपीट करके विवाहिता को घर से निकाल दिया। थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर उर्फ लमकन निवासी शाहीन पुत्री नन्हे ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका निकाह दो साल पहले वाजिद हुसैन पुत्र अहमद हुसैन निवासी पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित छोटी शाही से हुआ था। दहेज के लिए ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


15 लाख के लिए महिला का उत्पीड़न
शाही। 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में न देने पर फिरोजपुर की विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।



थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की खुशनुमा पुत्री मुजम्मिल हुसैन ने कहा है कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2013 को बदायूं के थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के रहने वाले इबादत हुसैन पुत्र रिफाकत हुसैन के साथ हुआ था। निकाह में भरपूर दहेज देने के बावजूद 15 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से दो सप्ताह पूर्व निकाल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें