फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति ने तीन तलाक दिया, ससुरालियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दूसरा निकाह, देवर पर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन


फरीदपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का देवर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर शौहर ने उसे तीन तलाक देकर तीन दिन पूर्व दूसरा निकाह कर लिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह जून 2020 में पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसके मायके वाले आर्थिक रूप से कमजोर थे, जिस कारण दहेज नहीं दे सके। पति सहित ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। वहीं, उसका देवर उसे पर गलत नियत रखते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगा। विगत सात जुलाई को महिला के पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें