एसएसपी ने दिए जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
बरेली। मामूली कहासुनी के बाद पति ने विवाहिता की पिटाई कर दी और उसे तीन तलाक दे दिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने किला पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
थाना किला के बाकरगंज की महिला ने बताया कि उसकी शादी बारादरी के काजी टोला में हुई थी। 29 जनवरी, 2019 को उसकी पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। विरोध किया तो सास ने पति को तलाक देने के लिए उकसाया। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक कहर संबंध खत्म कर दिए और उसे मायके में छोड़ दिया। एक साल तक वह रिश्तेदारों की मध्यस्थता से समझौते के प्रयास में लगी रही। कोई हल निकलता न देखकर बुधवार को महिला एसएसपी से मिली। एसएसपी ने किला पुलिस को जांच करके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।