फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त ने की दरिंदगी: रात में घर पर दस्तक, एक ने मुंह दबाया तो दूसरा ताने रहा तमंचा, बारी-बारी लूटी आबरू

Wed, 10 Jun 2026 09:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बहेड़ी में 3 जून की रात महिला ने पति के दोस्त समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू।
विज्ञापन
महिला से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला ने पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का पति मजदूरी के लिए हल्द्वानी गया था। तीन जून की रात पति का दोस्त हसनैन अपने दो साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा। उन्होंने तमंचे के बल पर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की थी। एसएसपी के आदेश पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के दोस्त समेत तीन लोगों पर तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति मजदूरी के लिए गया हुआ था हल्द्वानी
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पति मजदूरी के सिलसिले में उत्तराखंड के हल्द्वानी गया हुआ था। पति की हसनैन नाम के युवक से अच्छी जान-पहचान थी और इसी कारण उसका घर पर भी आना-जाना था।

महिला का आरोप है कि तीन जून की रात करीब दो बजे हसनैन अपने साथी कमल हसन और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचा। तीनों ने पहले उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद जब वह पानी लेने के लिए कमरे में गई तो हसनैन उसके पीछे कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी 
पीड़िता के अनुसार, वारदात के दौरान कमल हसन ने उसका मुंह दबाए रखा, जबकि तीसरा आरोपी तमंचा ताने खड़ा रहा। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद कमल हसन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कारवाही नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने हसनैन , कमल हसन तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा का कहना है मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें