बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी से उसके ठेकेदार को खुश करने के लिए कहा और देह व्यापार करने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि दो देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर तीन तलाक दे दिया। शेरगढ़ क्षेत्र की महिला का निकाह इज्जतनगर क्षेत्र निवासी हसनैन से हुआ था। महिला ने एडीजी जोन को बताया कि निकाह के बाद हसनैन दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये मांगने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर ठेकेदार को खुश करने को कहा और देह व्यापार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर हसनैन अपनी पत्नी को यहीं छोड़कर कर्नाटक चला गया। 26 फरवरी को देवर, ननद, सास और ससुर व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। दुपट्टे से गला कसकर मारने की कोशिश की। हसनैन ने कर्नाटक से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। एडीजी से शिकायत की तो इज्जतनगर थाने महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो