फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुल्हन को किन्नर बताकर पति ने किया हंगामा, फिर दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा के युवक ने अपनी दुल्हन को किन्नर बताते हुए हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों की सहमति से मेडिकल परीक्षण कराया गया तो आरोप गलत निकला। साली से शादी कराने की जिद करते हुए युवक ने चौथे दिन ही पत्नी को तलाक दे दिया। इज्जतनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी युवक से इसी महीने हुआ था। शिकायत के मुताबिक निकाह के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची तो पहली रात ही पति ने उसे किन्नर बताते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने दुल्हन की पिटाई की। अगले दिन दुल्हन की बहन विदा कराने आई तो पति ने उसे ज्यादा खूबसूरत बताते हुए छेड़खानी की और शादी करने के लिए कहा।
आरोप है कि दुल्हन मायके पहुंची तो पति और ससुराल वालों ने किन्नर से निकाह कराने की बात कहकर झगड़ा किया। इस पर दोनों पक्षों ने दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में दुल्हन के किन्नर होने की बात गलत निकली। इसके बाद पति और ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज देने से मना किया तो पति ने तलाक दे दिया। शादी के बाद चार दिन में ही तलाक होने से लड़की का परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक पहले भी एक महिला को शादी करके छोड़ चुका है। इज्जतनगर थाने में दुल्हन पक्ष ने तहरीर दी। सोमवार को समाजसेविका यास्मीन जहां के साथ पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत की है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें