फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहाना कर मायके गई पत्नी, पीछे से पहुंच गया पति, फिर सामने आया यह सच

Mon, 13 Mar 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एक युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक विवाहिता को फेसबुक के जरिए युवक से प्यार हो गया। इसके बाद विवाहिता अपने पति को धोखा देने लगी। एक दिन वह बहाना कर अपने मायके गई। वहां उससे मिलने पहुंचे प्रेमी को विवाहिता के पति ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंपा दिया गया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया उसका विवाह पांच साल पहले हुआ था। कुछ समय पहले पत्नी का पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। दो दिन पहले पत्नी बहाना बनाकर मायके गई थी। शनिवार रात उसका प्रेमी भी उससे मिलने पहुंच गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रेमी को पीटा 

सूचना पर जब पति अपनी ससुराल पहुंचा तो उसने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत पकड़ लिया। ग्रामीणों के सहयोग से उसने आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया। हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। 

विवाहिता के प्रेमी ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिये विवाहिता से उसका परिचय हुआ था। वह दोनों पहले भी पहले भी कई बार मिल चुके हैं। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पति की तहरीर पर प्रेमी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें