नवाबगंज में प्रेमी के घर मिली विवाहिता
नवाबगंज क्षेत्र में मायके से ससुराल आने के लिए निकली विवाहिता करीब ढाई महीने पहले बेटे के साथ लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के घर से पकड़ लिया। इस दौरान बेटा नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, विवाहिता का कहना है कि एक महीने पहले बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।