पुलिस ने नहीं लिया गंभीरता से
दिसंबर में एयरफोर्स के कमांडिंग अफसर ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर, एसएसपी और डीएम से इस अतिक्रमण की शिकायत की लेकिन इतने गंभीर मामले में भी अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस कारण मकान का निर्माण आज तक जारी है। मजबूर होकर कमांडिंग अफसर ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर इस्लाम और उसकी पत्नी अंजुम के खिलाफ वायुसेना अधिनियम के तहत इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।