फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति-पत्नी से मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव अब्बूनगर में बच्चों के विवाद को लेकर घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर की शाम करीब 8 बजे उनके बच्चों व गांव के ओमपाल, मनोज व महेश, फूल सिंह के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर ओमपाल, मनोज, महेश व फूल सिंह एक राय होकर उनके घर पर आ गए और जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर सभी ने राजकुमारी व उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राजकुमारी के शरीर पर काफी खुली चोटें आईं। पति को भी गंभीर चोटें आईं। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें