फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने आग लगाकर हत्या का लगाया था आरोप, पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया में आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव सुकटिया निवासी 38 वर्षीय मीनू दो नवंबर को आग से गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए बरेली और फिर दिल्ली ले गए थे। 14 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव को अपने गांव इटौआ, थाना देवरनियां ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिता जितेंद्र सिंह ने बेटी के पति समरपाल सिंह, जेठ अमरपाल सिंह, ननद-नंदोई समेत पांच लोगों के खिलाफ आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामला दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि पति शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। आग लगाकर बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति समरपाल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है है। मीनू को 14 वर्षीय बेटा राघव और 11 वर्षीय बेटी रक्षिता है। बेटा अक्सर मामा के यहां रहता है। एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें