फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने जान दी

Sat, 19 Aug 2023 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बिजौरिया रोड पर गैस एजेंसी के सामने रहने वाले ब्रजनंदन (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से थाना हाफिजगंज के गांव अल्हैया के मजरा टांडा निवासी ब्रजनंदन ने पांच साल पहले आशा के साथ प्रेम विवाह किया था। आशा पहले से शादीशुदा थी। आशा का पहला पति ब्रजनंदन का चचेरा भाई था। ब्रजनंदन नवाबगंज कस्बे में एक टेंट की दुकान पर काम करते थे। पत्नी ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है। बिजौरिया रोड पर गैस एजेंसी गोदाम के पास मकान बनवाकर दोनों रह रहे थे।
बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह सो गए। पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब वह जागी तो ब्रजनंदन का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें ब्रजनंदन ने पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। उन्होंने लिखा कि पत्नी किसी युवक से बात करती है। वह आए दिन हत्या करवाने की धमकी देती है। सुसाइड में पत्नी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी की जांच कराने को कहा गया है। शव मिलने की सूचना पर गांव से परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

वर्जन:
पिता ने ब्रजनंदन की पत्नी आशा पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जांच की जा रही है। - राजीव कुमार, कोतवाल नवाबगंज
-
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह ही परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वाले बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं। गांव में चर्चा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी का गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उसे युवक के साथ देख लिया था। डर की वजह से किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें