फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हार पर बोले केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री

Mon, 09 Nov 2015 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रमाशंकर कठेरिया ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र के सामने जातिगत गठबंधन हावी रहा है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी है लेकिन कांग्रेस, जदयू सहित अन्य सभी दल व्यक्ति पर आधारित राजनीतिक दल हैं। जिन्होंने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भाजपा (एनडीए) गठबंधन के खिलाफ काम किया है। इस चुनाव में भाजपा की हार क्यों हुई, इसके कारणों की विस्तार से समीक्षा होगी, जिसके लिए जल्द ही बैठक बुलाई जा रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा यूपी में मिशन 2017 चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। केंद्र सरकार के विकास कार्य को मुद्दे होंगे। भाजपा किसी भी कीमत पर जाति की राजनीति नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि इसी शिक्षा सत्र से कक्षा एक से लेकर आठ तक की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं को पिछली सरकार ने खत्म कर दिया था। ग्रेडिंग सिस्टम को खत्म करने पर विचार किया जाएगा। अगले शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी, जिसके लिए शिक्षा विदों से सुझाव मांगे गए हैं। शिक्षा का विस्तार कराने के लिए शनिवार को कई पोर्टल लॉंच किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए ग्लोबल शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से दूसरे देशों के 500 विवि से प्रोफेसर देश में शिक्षा के लिए आएंगे। रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। जिससे कि हमारे देश के युवाओं को विदेशों के स्थान पर अपने यहां ही शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें