फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार फाटक बंद होने से हुलासनगरा में लगा जाम

विज्ञापन
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शाम छह बजे लगा जाम आधी रात बाद भी नहीं खुल सका

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रासिंग से रविवार शाम छह बजे लगातार कई ट्रेनें गुजरने की वजह से फाटक काफी देर तक बंद रहने से जाम लग गया। आधी रात तक चालक अपने वाहनों को जाम से निकालने की जद्दोजहद करते रहे। पुलिस ने आधी रात के बाद ही जाम खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी इलाके में स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अब तक पूरा न होने की वजह से जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। अमूमन रोजाना ही यहां जाम लगता और कई-कई घंटे वाहन फंसे रहते हैं, इससे यहां से गुजरने वालों को सफर कष्टों भरा होता जा रहा है। रविवार शाम छह बजे एक के बाद एक कई ट्रेनें गुजारने के लिए क्रॉसिंग को बार-बार बंद करना पड़ा, इस वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। काफी देर तक फाटक बंद रहने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसके बाद जब फाटक खुला तो पहले निकलने की आपाधापी में चालकों ने आड़े तिरछे वाहन लगाकर आमने सामने फंसा दिए। इससे जाम फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर और दूसरी तरफ मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। जब हालात बेहद खराब हो गए तो फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा की पुलिस हरकत में आई। आड़े तिरछे फंसे वाहनों को जगह बनाकर निकलवाया। इसके बाद वाहन रेंगना शुरू हुए। पुलिस ने आधी रात के बाद यातायात सामान्य होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें