फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा के जाम ने ले ली अस्पताल ले जाई जा रही बच्ची की जान

विज्ञापन
जाम के दौरान इसी बच्ची ने गंवाई जान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

क्रॉसिंग के नजदीक पहले एंबुलेंस चालक से हुआ बाइक चालक का झगड़ा, फिर जाम में फंसे
विज्ञापन

मां ने थाने पहुंचकर बाइक चालक और साथियों को जिम्मेदार बताकर दी तहरीर

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम की वजह से एक बच्ची की जान चली गई। यह बच्ची दस दिसंबर को जाम में फंसी एक एंबुलेंस से अस्पताल ले जाई जा रही थी। किसी बात पर विवाद होने के कारण बाइक चालक और उसके साथियों ने एंबुलेंस चालक को घेरकर पीटा। एक घंटे तक चले गए झगड़े के बाद आगे जाम में फंसे रहने से कई घंटे देरी हुई और इलाज में देरी के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मां ने रविवार को थाने में नामजद तहरीर दी।
मीरानपुर कटार (शाहजहांपुर) की रहने वाली रिंकी कौशिक के मुताबिक 10 दिसंबर को उनकी पांच वर्षीय बेटी की हालत खराब हो गई। कस्बे के डॉक्टरों को दिखाया तो हालत गंभीर बताकर बरेली ले जाने की सलाह दी गई। इस पर वह और परिवार के अन्य लोग एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले एक बाइक चालक से एंबुलेंस चालक रवि जोशी का किसी बात पर विवाद हो गया। उसके बाद फतेहगंज पूर्वी में बजरंगबली की मूर्ति के पास चार पांच लोगों ने आकर एंबुलेंस को घेर लिया। एंबुलेंस की चाबी निकाल ली और ड्राइवर को पीटने लगे। बच्ची के माता-पिता ने बहुत चालक को छोड़ने के लिए काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वे नहीं माने और लगभग इसमें एक घंटा वहां गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे झगड़ा निपटा तो एंबुलेंस को लेकर चालक आगे बढ़ा, मगर फिर भयंकर जाम में फंस गए और बरेली पहुंचने में बहुत देर हो गई। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने पहले तो भर्ती करने से मना कर दिया, बाद में विनती करने पर भर्ती किया, रात में ही बच्ची की मृत्यु हो गई। बच्ची की मां रिंकी कौशिक ने रविवार को थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर कस्बे के मोहल्ला बाजार जुनूवी निवासी सुमित और उसके अज्ञात साथियों को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -अश्विनी कुमार, थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें