फतेहगंज पूर्वी। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से सड़क निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक जेसीबी मशीन ने अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन (एचटी) को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कस्बे व देहात क्षेत्र के करीब 70 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
यह घटना बंजरिया गांव के पास दोपहर तीन बजे हुई। अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 केवी की यह लाइन भूमिगत थी। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहर तीन बजे से बिजली बंद रही। विद्युत निगम के कर्मी दूसरी आपातकालीन हाईटेंशन लाइन से तार जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करते रहे। इस बीच कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के लोग परेशान रहे। एसडीओ फरीदपुर संजीव गुप्ता ने बताया कि जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई करते समय अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई जा रही है। संवाद