फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार 

Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Hriray Guru Sahib Kirtan Festival of Lights at the sentencing court - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
धन धन श्री गुरु हरिराय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर की खुशी बताशे वाले गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सच खंड दरबार में कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें कीर्तनी जत्थों ने शबद गायन कर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। 
विज्ञापन

इस मौके पर खास तौर से पंच के कीर्तनीय भाई चमनजीत सिंह लाल ने संगतों के आग्रह पर मधुर कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इसमें विशेष रूप से- अल्लाह पाकम पाक है सक करऊं जे दूसर होए.... का गायन किया तो संगत ने भी मंत्र मुग्ध हो कर शबद को सत्य-सत्य गाया और पूरा हाल ईश्वर के चरणों में नतमस्तक हो गया। इसी तरह यह कीर्तन कि- साहिब मेरा नीत नवा, सदा-सदा दातार.... शबद सुना कर संगत का मन मोह लिया। 
इससे पहले हजूरी रागी जत्थे ने गुरुद्वारा में रहिदास साहिब जी के पाठ के बाद अपने मनोहारी कीर्तन से संगत को निहाल किया। अखंड कीर्तनी जत्थे ने मनोहारी कीर्तन कर मन मोह लिया। भाई चरन जीत सिंह लाल के कीर्तन के बाद अरदास हुई। अंत में लंगर बरताया गया। 
विज्ञापन

समापन पर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रविंदर पाल सिंह कालरा एवं सचिव सरदार गुरमीत सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सरदार प्रताप सिंह, जोगिंदर लाल, अरुण कुमार, मनोज कुमार, प्रीतम सिंह कपूर, जितेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें