फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्टी वचन भालो होवे... जयकारे के साथ प्रतिमा विसर्जन

Wed, 12 Oct 2016 12:51 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
maa
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की पूजा को विश्राम दे दिया गया। महादशमी पूजा और सिंदूर उत्सव के साथ दुर्गा पूजा पूरी हो गई। इसके बाद सभी बाड़ियों और पंडालों से दुर्गा प्रतिमा को जुलूस के रूप में राम गंगा ले जाया गया। जहां अस्टी वचन भालो होवे... जयकारे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन

शहर के सभी बंगाली दुर्गा पंडालों और बाड़ियों में सुबह दशमी पूजा हुई। फिर दर्पण विसर्जन की रस्म पूरी की गई। कुछ समय विश्राम के बाद अलग-अलग समय के सिंदूर उत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने मां दुर्गा का सिंदूर से वरण किया फिर सभी ने एक दूसरे को सिंदूर लगा कर अगले वर्ष फिर से मां के आने की कामना की। 
इस उत्साह और उल्लास भरे माहौल के बीच ट्रक और बसों के साथ जुलूस लेकर मां के भक्त विभिन्न रास्तों से होते हुए राम गंगा पहुंचे। तट पर ढाक, ढोल और नगाड़ों धुन और अस्टी वचन भालो होवे... जयकारों की गूंज के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। वहां से वापस पूजा मंडप आ कर सदस्यों ने शांति जल और आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन

इसमें बंगाली एसोसिएशन उत्तर रेलवे मनोरंजन सदन के जुलूस में मनोज राय, यूके मित्रा, शिवेश डे, प्रहलाद राय, संजय दास, डा. श्यामल मित्रा, ध्रुव चटर्जी शामिल रहे। बंगाली क्लब पूर्वोतर रेलवे इंस्टीट्यूट के जुलूस में अध्यक्ष एसके बनर्जी, सचिव अरविंद विश्वास, तारुण ताउत, अंजल बोस, सोवन बनर्जी, श्यामल मुखर्जी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बरेली दुर्गा बाड़ी रामपुर बाग सहित इज्जतनगर के दादू मंदिर, एनई रेलवे  इंस्टीट्यूट, एअर फोर्स सहित पंडालों से भी मूर्ति विसर्जन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें