फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परसाखेड़ा में नोएडा की तर्ज पर बनाई जाएगी आवास विकास कॉलोनी, होंगी ये सुविधाएं

Thu, 30 Mar 2023 08:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

परसाखेड़ा में विकसित होने वाली आवासीय योजना में शॉपिंग मॉल,अस्पताल, शिक्षण संस्थान, पार्क, चौड़ी सड़कें, कचरा ट्रीटमेंट प्लांट समेत तमाम सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आवास एवं विकास परिषद की परसाखेड़ा आवासीय योजना को बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए मंजूरी मिल गई। इसके लिए 11 वर्ष से इंतजार था। नोएडा की तर्ज पर सेक्टर बनाकर कॉलोनी विकसित की जानी है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद संतोष गंगवार की मौजूदगी में उनके पैतृक गांव टियूलिया में पहली अप्रैल को शिविर लगाकर किसानों से लैंड पूलिंग स्कीम के तहत एग्रीमेंट किए जाएंगे। शुरुआत में 159 हेक्टेयर में कॉलोनी विकसित होगी। सात गांव की कुल 561 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। टियूलिया , धंतिया, फरीदापुर रामचरन, हमीरपुर, बोहित, मिलक, इमामगंज की जमीन पर योजना विकसित होगी। 

विज्ञापन

ये सुविधाएं होंगी विकसित 

शुरुआत में टियूलिया व धंतिया गांव की जमीन ली जा रही है। आवासीय योजना में शॉपिंग मॉल,अस्पताल, शिक्षण संस्थान, पार्क, चौड़ी सड़कें, कचरा ट्रीटमेंट प्लांट समेत तमाम सुविधाएं विकसित होंगी। क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक लैब, राज्यकर समेत तमाम सरकारी दफ्तर भी यही शिफ्ट हो रहे हैं। आवास एवं विकास परिषद की राजेंद्र नगर, जनकपुरी, सिविल लाइन गांधीपुरम आदि के बाद परिषद की यह सबसे बड़ी योजना होगी।

अधिशासी अभियंता नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए पहली अप्रैल के शिविर में राजस्व परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। किसानों से एग्रीमेंट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें