फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहणियों के बजट पर थोड़ा फर्क तो पड़ा है 

Mon, 03 Jul 2017 12:59 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Housewives have little difference on budget - फोटो : Housewives have little difference on budget
विज्ञापन
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) से महंगाई से राहत की उम्मीद है, लेकिन अभी ऐसा कह पाना मुश्किल है। अलग-अलग सामानाें पर जिस तरह से टैक्स लगाया गया है उससे इनमें कुछ अंतर जरूर आया है। अमर उजाला ने जीएसटी की पड़ताल करने के लिए खरीदे गए वस्तुओं के दामाें को परखा। 
विज्ञापन

उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना की धर्मपत्नी आराधना सक्सेना ने जीएसटी लागू होने से पहले और बाद में शॉपिंग की। कल और आज खरीदे गए एक ही वस्तुओं की कीमत में अंतर पता चला है। इससे लगता है कि गृहणियों के बजट पर काफी फर्क पड़ेगा।
प्रेमनगर निवासी आराधना सक्सेना ने जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले 30 जून की रात्रि आठ बजे ईजी डे स्टोर से आठ जरूरी सामान खरीदे। इसमें पहले से चले आ रहा वैट व अन्य टैक्स मिलाकर 823 रुपये का बिल बना। शनिवार एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद फिर दोबारा इन्हीं आठ वस्तुआें की खरीदारी विशाल मेगा मार्ट से की गई। जीएसटी मिलाकर इसका दाम 868 रुपये हुआ है। आराधना सक्सेना को 45 रुपये अधिक देने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह बना बिल 
वस्तु                            जीएसटी से पहले        जीएसटी के बाद
जैम बिस्कुट 100 ग्राम    80                            80
पारले जी 800 ग्राम        60                            80
नूडल्स    420 ग्राम     60                                40
सर्फ बार  4            92                                    92
विम बार 500 ग्राम    45                                    47
ताजमहल चाय 500 ग्राम    225                        225
बाथरूम वाश            152                                152
नहाने का साबुन        109                                152        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें