फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोलकाता और दिल्ली के गेंदा, गुलाब से सजेंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर फूल-पत्तियों से घर सजाने की चाहत से फूल कारोबारियों के चेहरे खिले। मांग को देखते हुए कोलकाता और दिल्ली से भी गेंदा और गुलाब मंगा लिए गए थे। बुधवार को फूलों की खरीदारी का दौर जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी फूलों की बिक्री अलग-अलग बाजारों में रहेगी।
विज्ञापन

शहर में कुतुबखाना, श्यामगंज, बिहारीपुर के पास चौपुला रोड, पीलीभीत रोड, संजय नगर व छोटी बिहार आदि स्थानों पर दिवाली के लिए फूल-पत्तियाें की खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। फूल व्यापारी नंद किशोर के मुताबिक दिवाली पर फूल-पत्तियों से घर सजाना शुभ माना जाता है। मंदिर समेत घरों में पूजन के दौरान भी फूल चढ़ाए जाते हैं। बताया कि सामान्य दिनों में 40-80 रुपये प्रति किलो बिकने वाला गेंदा बुधवार को 70-120 किलो बिका। क्रमश: गुलाब 100-130 से 150-200 रुपये, कमल प्रति पीस 35-50 से 50-70 रुपये, पत्तियां 40-70 से 60-90 रुपये किलो बिकीं। गेंदा की माला 20 रुपये, गुलाब की 50 रुपये से शुरू रही। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें