फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखे की चिंगारी से जला गृहस्थी का सामान

Mon, 09 Nov 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्बे के रामपाल के मकान की छत वाले कमरे में रविवार रात पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। सूचना पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हालांकि, तब तक सामान जल चुका था।
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि वह सो रहे थे। रात करीब एक बजे परिजन ने बताया कि छत के कमरे में आग लगी है। वहां जाकर बुझाने की कोशिश की लेकिन नहीं बुझी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग बुझाई। आग से कमरे में रखा बेड, सोफा, लकड़ी की अलमारी, गल्ला, सिलाई मशीन आदि सामान राख हो गया। लिंटर भी फट गया। लेखपाल ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार सत्येंद्र कटिहार ने बताया कि इस तरह की घटना में मुआवजे का प्रावधान नहीं है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें