फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दैवीय आपदा में बेघर हुए 143 लोगों को मिलेगा घर, लाभार्थी के खाते में भेजे जाएंगे 1.20 लाख रुपये

Mon, 28 Aug 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दैवीय आपदा से बेघर हुए 134 लोगों के साथ जिले के 535 दिव्यांगों के नाम भी मुख्यमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विकास भवन बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में दैवीय आपदा में 134 लोग बेघर हो गए थे। इनके लिए मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास की मंजूरी मिली है। बेघर 134 लोगों के साथ जिले के 535 दिव्यांगों के नाम भी मुख्यमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1.20 लाख रुपये भेजे जाएंगे। सूची को अंतिम रूप देकर खंड विकास अधिकारियों ने पोर्टल पर विवरण अपलोड करने काम काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक लाभार्थी को दो किस्तों में आवास की रकम मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाभार्थी को 90 दिन की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से होगा। शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपये मिलेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह का सदस्य बनाया जाएगा ताकि रोजगार हासिल करने के लिए काम कर सके। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी तेजवंत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 750 दिव्यांग प्रतीक्षा सूची में चल रहे हैं, इनमें से 535 के लिए बजट मिल गया। शेष के लिए निकट भविष्य में बजट की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें