फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज, मीरगंज और फरीदपुर में बढ़े हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार को कोराना पॉजीटिव के पांच नए मामले सामने आने के बाद जिले में तीन और हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे। इसमें सीबीगंज का बादशाहनगर, मीरगंज की टीचर्स कॉलोनी और फरीदपुर का वाहनपुर शामिल है। सिरौला का प्यास मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले पांचों लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दी है कि सीबीगंज के बादशाहनगर निवासी कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति दो दिन घर पर रहा था। जबकि मीरगंज के टीचर्स कालोनी का युवक भी 27 मई को आया था लेकिन वह 29 मई को क्वारंटीन हुआ था। फरीदपुर के वाहनपुर के रहने वाले कोरोना संक्रमित पति-पत्नी के भी घर जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सिरौली का प्यास मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहां जो युवक पहले कोरोना संक्रमित मिला था, उसी के भाई के भी पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है।
वर्जन-
यह जांच स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे हैं कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, वह घर गया है या नहीं। अगर वह घर गया है तो उस इलाके को हॉटस्पॉट बनाया जाएगा। -नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें