फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल, बरातघर और लॉन संचालक अपने प्रतिष्ठान के सामने न लगने दें जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होटल, बरातघर और लॉन संचालक अपने प्रतिष्ठान के सामने जाम न लगने दें। निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े कराएं और डीजे बजने की समयसीमा का ध्यान रखें। ये बातें एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में होटल, बरातघर और लॉन संचालकों के साथ आयोजित बैठक में कहीं।
विज्ञापन


एडीएम सिटी और एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान की अध्यक्षता में जिले की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के संबंध में हुई बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि सजावट सड़क तक न की जाए। आग से सुरक्षा के उपाय और लिफ्ट की सक्रियता को समय-समय पर चेक कराया जाए।
परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को रियायती दरों पर रुकने की व्यवस्था दें। यह होटल संचालकों का नैतिक व सामाजिक दायित्व है। शादी के लिए बुकिंग करने वालों को समझाएं कि बरात बीच रोड पर न चले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें