फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होटल और बरातघर में तोड़फोड़, लाखों का नुकसान

Tue, 15 Oct 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बरातघर और कोतवाली क्षेत्र के होटल में लड़कों ने आपसी विवाद में जमकर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। रविवार रात दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर राजीव सिंह का होटल झुमका सिटी है। दो दिन पहले होटल पर अंशुल शर्मा, मनोज और अनुराग शर्मा आए। इन लोगों ने बर्थडे पर केक काटने की बात कहकर कमरा लिया। रात में इन लोगों के साथी रामू राना, अंशिक सक्सेना और सुमित आ गए। इसके बाद लड़के मारपीट करने लगे। होटल में लगी टीवी, मेज का शीशा और शौचालय के उपकरण तोड़ दिए। स्टोर में रखे सामान पर लघुशंका कर दी। होटल कर्मचारी राजवीर ने रोकने की कोशिश की तो उसे पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। इस पूरे मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है।
वहीं, मिनी बाइपास के एक बरातघर में शनिवार रात आयोजित कार्यक्रम में एयरफोर्स गेट निवासी प्रज्ज्वल पाठक और शहीद गेट निवासी शिवम तिवारी आए थे। दोनों का झगड़ा होने के बाद शिवम ने रितिक परमार उर्फ लोपी, आलम, मोनू व पवन समेत 10-15 लड़कों को बरातघर पर बुला लिया। यह लड़के प्रज्ज्वल को खोजते हुए लाठी डंडे लेकर बरातघर में घुस आए। प्रज्ज्वल नहीं मिला तो लड़कों ने बरातघर में लगी लाइट तोड़ दी। एक कार का शीशा तोड़ दिया। बरातघर के प्रबंधक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें