फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन और सताएंगे गर्म हवा के थपेड़े, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम का मिजाज एक बार फिर गर्मा रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले दो दिन तक दिन के साथ रात का भी पारा तपने का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिन भर हल्के बादल मंडराने के बावजूद लोगों को तेज धूप की तपिश बेहाल करती रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पछुआ हवा के साथ रेगिस्तान की गर्म हवा प्रवेश कर रही है। वहीं, पुरवा हवा का प्रवेश थमने से नमी का स्तर कम होता जा रहा है। इसके चलते भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े भी चेहरे को झुलसाते रहे। बताया कि कमोवेश यही स्थिति अगले दो दिन तक रहेगी। अतुल का कहना है कि बादल भले मंडरा रहे हैं पर अभी बारिश के आसार कम हैं। कहीं-कहीं अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या रिमझिम हो सकती है। इससे गर्मी का सितम और बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री बढ़त के बाद 29.9 डिग्री तक जा पहुंचा। रात में भी सुकून नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें