फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सताने लगी गर्म हवा, सप्ताह भर में चार डिग्री चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद प्रभावी मौसम तंत्र न होने से अब गर्म हवा के थपेड़े सताने लगे हैं। रविवार को तेज धूप से लोग बेहाल हुए। इधर, मौसम विभाग ने भी अगले सप्ताह में तापमान में चार डिग्री की बढ़त समेत ऑरेंज अलर्ट जारी कर लू चलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने के साथ विकिरणीय उष्मन बढ़ने से तापमान में बढ़त हो सकती है। दक्षिणी भाग से लू का एक और दौर शुरू होने से 19-22 मई तक लू चलने की आशंका भी है।
इसके बाद पारे में हल्की गिरावट का अनुमान है। रविवार को सुबह धूप के साथ हुई और दोपहर में राहगीर छांव खोजते नजर आए। सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों में रविवार को ग्राहकों की कतार भी सीमित रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त से 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 70 फीसदी और हवा की गति 30 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें